ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से सरपंच व पंचों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायतों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें पंचों और सरपंचों को कैपेक्स बजट के तहत विकास योजना तैयार करने की जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों से कहा गया कि उन्हें इस प्रशिक्षण का काफी लाभ मिलेगा। इसमें उन्हें कैपेक्स बजट के तहत हर पंचायत को मिले 23-23 लाख रुपये का इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी गई है। बताया गया है कि उन्हें अपनी पंचायत में विकास कार्य की योजना और उनका बजट सोच समझ कर बनाना है।
उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए सभी योजनाएं ग्राम सभा में लोगों की सहमति से तैयार की जाती हैं। ऐसे में इस प्रशिक्षण से उन्हें काफी लाभ मिलेगा। इससे योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में भी आसानी होगी। इस दौरान गांवों में स्वरोजगार के साधन बढ़ाने के बारे में भी जानकारी दी गई है। वहीं, बीडीओ उधमपुर अमित भगत ने कहा कि पीआरआई सदस्यों के लिए जिलेभर में 16 से 27 अक्टूबर तक इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।