फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस हाईवे पर चालकों को बांटे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। यातायात पुलिस की तरफ से रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालकों और यात्रियों को मास्क बांटे गए। इसके अलावा कोविड-19 के दिशानिर्देशों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सुबह के समय राजमार्ग पर ट्रक और यात्री वाहनों को रोका गया था। इसी बीच यातायात पुलिस ने अभियान चला कर ट्रक चालकों व छोटे यात्री वाहनों में मौजूद लोगों को मास्क वितरित किए। जवानों ने यात्रियों और चालकों को बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बारे में जागरूक करते नियमों का पालन करने की अपील की। कुछ लोग लापरवाही करते हुए मास्क नहीं पहन रहे हैं। ऐसे लोग सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रख रहे हैं। इससे सक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। प्रदेश में भी हालात लगातार खराब हो रहे हैं। इसलिए सभी को जागरूक रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें