चिनैनी। प्रदेश प्रशासन की ओर से लगाए गए कर्फ्यू का तहसील चिनैनी में भी असर दिखाई दिया। दिनभर बाजारों से रौनक गायब रही। इसके साथ ही बारातियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। कई दुल्हे के वाहन बिना सजाए ही ले जाने पड़े।
शनिवार रात आठ बजे से ही कोरोना कफर्यू लगाने के आदेश जारी हो गए थे। पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए घोषणा कर दुकानों को शनिवार रात को ही बंद करवा दिया था। रविवार को दिनभर चिनैनी क्षेत्र की दुकाने दिनभर बंद रही और बाजारों से रौनक भी गायब रही। बारातियों को भी इस कोरोना कर्फ्यू का सामना करना पड़ा। कर्फ्यू के कारण कई लोग खरीदारी नहीं कर पाए। संवाद