फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बहाल

Sat, 03 Sep 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
highway
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरी के पास मार्ग पर पस्सियां गिरने और चट्टान आने से राजमार्ग को बंद करना पड़ा था। वीरवार शाम को छह बजे के बाद यातायात बहाल तो किया गया, लेकिन दोनों से वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। शुक्रवार सुबह नौ बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनाें की आवाजाही पूरी तरह से बहाल हो गई। भूस्खलन क्षेत्र खैरी में गिरे मलबे को हटाने का काम शुक्रवार सुबह भी शुरू किया गया।
विज्ञापन


मौसम साफ होने के कारण मलबा हटाने में किसी तरह कि दिक्कत तो नहीं आई, लेकिन उसे मार्ग से नीचे गिराने में कुछ समय जरूर लगा। इसके बाद आवागमन पूरी तरह से बहाल हो गया। गौरतलब है कि बुधवार रात से लगातार जारी बारिश के कारण खैरी में पहाड़ी से गिरी पस्सियों के कारण जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। भारी बारिश के कारण अक्सर यहां दिक्कतें आती हैं। इस दौरान वाहन चालकों के साथ राहगीरों  को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें