फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीसरे दिन भी गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद रहा मादा नाले पर बना नया पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
- जांच में पुल से नट बोल्ट गायब मिले थे, पुराने पुल से निकाले जा रहे सभी वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी पुल मादा के पास बनाए गए नए पुल को बंद कर पुराने पुल से गाड़ियों की आवाजाही सोमवार को भी उसी तरह जारी रही। बता दें कि इस पुल से चिनैनी उपमंडल मुख्यालय के अलावा जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, जिला रामबन, जिला डोडा, जिला किश्तवाड़ और श्रीनगर के लिए वाहनों की आवाजाही होती है।
मौजूदा समय में वाहन चालक पुराने पुल का इस्तेमाल कर आगे बढ़ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चिनैनी के पुल मादा के मादा नाले पर नया पुल बनाया गया था। पुल की जांच के लिए संबंधित एजेंसी की टीम ने शनिवार को जब इसकी जांच की तो पुल पर कुछ नट-बोल्ट गायब मिले। इस पर पुल से वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया। पुल के गायब नट बोल्ट लगाने का काम शुरू कर दिया गया ताकि नए पुल पर आवाजाही बहाल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम से ही पुराने पुल से गाड़ियों की आवाजाही जारी रही, जबकि सोमवार शाम तक नए पुल को नहीं खोला गया था। संबंधित एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि पुल के करीब 81 नट बोल्ट गायब हैं। इसकी रिपोर्ट उन्होंने पुलिस को भी दे दी है। पुल पर नट बोल्ट लगाने का काम जारी है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें