फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैला तालाब में लिंक रोड पर जाम से परेशान हुए शहरवासी

विज्ञापन
उधमपुर के सैला तालाब इलाके में लिंक रोड पर लगा जाम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के सैला तालाब इलाके में रविवार को लिंक रोड पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। जिसके कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम को खुलवाने के लिए कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं था। इसके बाद कुछ आम लोगों ने ही जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ओमाड़ा मोड़ से सैलाब तक लिंक मार्ग है। इस मार्ग पर यातायात दिन प्रतिदिन प्रभावित हो रहा है। रविवार को अचानक इस मार्ग पर वाहनों की संख्या में बहुत बढ़ोतरी हो गई। फिर जाम लगने पर लोगों को इसके कारण बहुत परेशानी उठानी पड़ी। सुबह करीब 11 बजे जाम की स्थिति बनी, जो एक बजे तक जारी रही। कई लोगों ने अपने वाहनों को सड़क पर पार्क कर दिया था तो दूसरे वाहनों को निकलने का स्थान नहीं मिला। इससे जाम की स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें