फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से भी देख सकेंगे पटनीटॉप की हसीन वादियों का अद्भुत नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप में रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है। पटनीटॉप विकास प्राधिकरण (पीडीए) पर्यटन स्थल पर पैराग्लाइडिंग के ट्रायल कर रहा है, जिसे भविष्य में अमली जामा पहना कर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन

सोमवार को पीडीए ने पैराग्लाइडिंग करने वाले लोगों को पटनीटॉप के विभिन्न हिस्सों में ट्रायल के लिए बुलाया। इस दौरान पटनीटॉप के निकट संगोत से कई ट्रायल किए गए। जबकि, नत्थाटॉप के निकट व्यू प्वाइंट के पास से भी पैराग्लाइडिंग की गई। यहां से उड़ान भरने वाले लोगों ने पचौत में लैंडिंग की। यह ट्रायल सुरक्षित उड़ान भरने और लैंडिंग के लिए सुरक्षित स्थान खोजने को किया जा रहा है।
मौसम में बदलाव होने के चलते कुछ उड़ानों के बाद सोमवार को पैराग्लाइडिंग का परीक्षण बंद कर दिया गया। लेकिन, यह परीक्षण कुछ दिनों तक अलग-अलग स्थानों से किया जाएगा। पीडीए जल्द से जल्द पटनीटॉप में पैराग्लाइडिंग शुरू करने की कोशिश कर रहा है। संभावना है कि इस मौसम में अधिक पर्यटक पटनीटॉप आएंगे, जो पैराग्लाइडिंग का भी आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

-----
रोमांचक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) को बढ़ावा देने के लिए पटनीटॉप में पैराग्लाइडिंग के परीक्षण किए गए हैं। अगले कुछ दिनों तक ये परीक्षण विभिन्न जगहों से जारी रहेंगे। परीक्षण सफल होने के बाद सैलानी पटनीटॉप में पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकेंगे। सनासर में इसकी शुरूआत पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन

- शेर सिंह, सीईओ, पटनीटॉप विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें