फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भामाग क्षेत्र में निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 23 May 2025 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
भामाग में तिरंगा यात्रा निकाली 
विज्ञापन
विधायक और डीडीसी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सुनाई ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा
विज्ञापन

भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय और भारतीय जांबाज जवानों का जयघोष किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के भामाग में वीरवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व विधायक बलदेव राज शर्मा और डीडीसी जिला अध्यक्ष सराफ सिंह नाग ने किया। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में निकाली गई तिरंगा यात्रा से पूरा भामाग क्षेत्र देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। हर तरफ भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय और भारतीय जांबाज जवानों के जयघोष गूंजते रहे।
विधायक ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा देशभर में गूंज रही है, जिससे हर कोई अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। तिरंगा यात्रा के आयोजन का मुख्य मकसद लोगों को ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा बताना है।
विज्ञापन

इसके माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने मात्र चार दिन में ही पाकिस्तान का घमंड चकनाचूर कर उसे घुटनों के बल ला दिया। भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी, जिसे पाकिस्तान कभी भुला नहीं सकेगा।
वहीं, डीडीसी अध्यक्ष सराफ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की नर्सरी बन चुका है। उसे कड़ा सबक सिखाना बहुत जरूरी था क्योंकि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है जिससे देश में कई निर्दोष लोग शिकार हो रहे हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश गुस्से में था। इसलिए भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी।
विज्ञापन

नाग ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है बल्कि स्थगित रखा गया है। अगर भविष्य में पाकिस्तान ने किसी तरह की हिमाकत की तो पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस मौके पर भामाग मंडल के प्रधान भूरी सिंह, भामाग क्षेत्र के बीडीसी अध्यक्ष अशोक ठाकुर, बीडीसी कटड़ा ब्लॉक श्याम भगत, बीडीसी पैथल ब्लॉक चंद्रमोहन सिंह, पूर्व सरपंच लाल दीप सिंह, पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें