फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम तक जिले में 1557 लोगों को लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। शाम तक जिले में 1557 लोगों का टीका लगाया गया है। सबसे अधिक टीका लगवाने के लिए बुजुर्ग सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से करीब दो महीने से जिले में वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। करीब दस दिन से वरिष्ठ नागरिकों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। शुरू में तो वरिष्ठ नागरिकों की संख्या कम थी, लेकिन अब इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज करीब एक हजार वरिष्ठ नागरिक वैक्सीन लगाने के लिए सामने आ रहे हैं। मंगलवार को कुल 1557 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 66 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली डोज दी गई। 374 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज दी गई। 13 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली डोज दी गई। 62 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज दी गई। 1008 वरिष्ठ नागरिकों को पहली डोज दी गई है। 45 से 59 आयु वर्ग के 34 लोगों को भी वैक्सीन दी गई है। जिले में कुल 31 सेंटर में लोगों को वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है और आने वाले दिनों में स्वाथ्स्य विभाग इनकी संख्या में और भी बढ़ोतरी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें