कटड़ा। आपरेशन सद्भावना के तहत सीआरपीएफ की 06 बटालियन की ओर से नोमांई, लटोरी, धनोरी गांव में घर-घर जाकर लोगों को कोविड-19 किट वितरित कीं। इस मौके पर कमांडेंट जतिंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सीआरपीएफ सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों का निर्वहन कर रही है। इस दौरान चिकित्सा शिविर लगाने के साथ ही कोविड किट्स भी वितरित की जा रही है। उन्होंने लोगों से बार-बार हाथ धोने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने सहित प्रशासनिक दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।