उधमपुर। पुलिस ने कल्लर क्षेत्र में दूधाधारी मंदिर के पास से 40 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक मापतौल की मशीन और दो हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गश्त कर रही पुलिस टीम ने दुधाधारी मंदिर के पास तीन लोगों को संदिग्ध हालत में बैठे देखा। संदेह होने पर पुलिस की टीम ने तीनों की तलाशी लेने के बाद 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया। साथ ही दो हजार रुपये की नकदी और इलेक्ट्रॉनिक मापतौल मशीन भी बरामद की। आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह निवासी सूरनकोट (रियासी) मौजूदा समय में बिल्लन बावली उधमपुर, अभिनंदन निवासी वार्ड दो और जयनंद गिरि निवासी जगानू मोड़ उधमुपर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है।