रामबन जिले में रविवार की दोपहर को पंद्रह मिनट के दौरान भूकंप के तीन झटके
लगे। इससे लोगों में भारी खौफ पैदा हो गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर
निकल आए।
डर के मारे लोग घंटों खुले मैदान और सड़कों पर खड़े। दिन भर भूकंप
से लोग सहमे रहे। जानकारी के मुताबिक भूकंप का पहला तेज झटका दोपहर 1
बजकर 51 मिनट पर लगा। अभी लोग घर से निकल कर इधर-उधर भाग ही रहे थे कि
दूसरा झटका 2 बजकर 5 मिनट पर लगा।
इससे लोगों में और ज्यादा खौफ हो गया।
हालांकि दूसरा झटक थोड़ा कमजोर था। उसके बाद फिर कुछ मिनट के तीसरा झटका भी
महसूस किया गया। लगातार झटकों के कारण दिन भर लोग दहशत में रहे।
हालांकि
इन झटकों से कहीं से कोई नुकसान की सूचना नहीं है। अलबत्ता दिन भर लोग इस
बात से भयभीत रहे कि कहीं रात फिर भूकंप न आ जाए। दरअसल, ठंड के दिनों में
भूकंप ज्यादा नुकसानदेह होता है।