फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के खाई में गिरने से तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कटड़ा स्थित बालनी चेक पोस्ट के पास एक टाटा मोबाइल बाहन के खाई में गिरने से चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। सीएचसी कटड़ा में इलाज के बाद तीनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धर्मनगरी से एक किलोमीटर दूर कटड़ा-रियासी मार्ग पर जम्मू की ओर जा रहा टाटा मोबाइल वाहन (जेके 03बी-7315) बालनी चेक पोस्ट के पास अनियंत्रित हो कर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी कटड़ा पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान चालक दानिश (23) पुत्र शहीद सुल्तान, मंजूर अहमद (30) पुत्र अब्दुल अजीज, जाहिद (32) पुत्र गुलाम मोहम्मद सभी निवासी सोपोर, बारामूला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें