भारख क्षेत्र में कार के चारों पहिये खोलकर चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भारख निवासी बशीर अहमद ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने अपनी कार (जेके20-7331) को शनिवार की रात को घर के बाहर पार्क किया था। रविवार की सुबह देखा तो कार के चारों पहिये गायब थे।
इसके अलावा कार का अन्य सामान भी चोरी हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भारख में स्थित बाइन शाप में भी चोरों ने सेंध लगा दी थी। लगातार चोरियों से इलाके के लोगों में दहशत है।