फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़ नकदी व गहने ले उड़े चोर

विज्ञापन
उधमपुर: वार्ड नंबर 21 नगरोटा में चोरों द्वारा की गई चोरी. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 21 में चोरों ने शुक्रवार रात को एक घर के ताले तोड़ कर हजारों की नकदी व सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए देख कर हैरान रह गए और तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुनील कुमार नाम का व्यक्ति रात को घर से बाहर था। उसकी पत्नी बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। शनिवार सुबह उसके पड़ोसियों ने गेट को खुला देखा और ताले टूटे हुए देखे। उन्होंने तुरंत इसके बारे में सुनील को सूचना दी। जानकारी मिलने के कुछ समय के बाद सुनील घर पहुंच गया । चोरों ने आलमारी तोड़कर अंदर रखा नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। घर के अंदर पूरे सामान की तलाशी ली गई थी। सुनील की पत्नी ने बताया कि चोर करीब पांच हजार रुपये नकद और सोने व चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर गए गए हैं। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया है और कुछ सबूत जुटाए हैं। एक बार फिर से शहर के अंदर चोरी की वारदात होने के बाद शहरवासी भी चिंतित हो गए हैं और मांग कर रहे हैं कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

उधमपुर: वार्ड नंबर 21 नगरोटा में चोरों द्वारा की गई चोरी.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें