फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नगर से टेवारा कार चोरी कर गए चोर

विज्ञापन
उधमपुर के भारत नगर में टेवरा वाहन के चोरी होने के बाद परेशान खड़े परिवार के सदस्य व मोहल्लेवासी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में वाहन चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार रात को शहर के भारत नगर मोहल्ले से चोर घर से कुछ दूरी पर पार्क की गई तवेरा कार ले उड़े हैं। सुबह जब कार के मालिक को इसका पता चला तो उसने तुरंत पुलिस स्टेशन जाकर इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे चोरी के मामलों से शहरवासियों की भी चिंता बढ़ने लगी है। शहरवासियों का कहना है कि दिन प्रतिदिन वाहन चोरी के मामले बढ़ रहे हैं और चोरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रही है। गौरतलब है कि चार दिन पहले ही शहर के हाऊसिंग कॉलोनी मोहल्ले से आल्टो कार चोरी हो गई। कार को घर से बाहर पार्क किया गया था और रात को चोर कार ले उड़े थे। इसके बाद शुक्रवार रात को चोरों ने हाऊसिंग कॉलोनी के अंदर ही तीन कारों की बैटरियां और एक कार से हजारों के कपड़े चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का कुछ पता नहीं लग सका है।
शनिवार देर रात को चोरों ने भारत नगर मोहल्ले सेे तवेरा कार को चोरी कर लिया। कांता देवी ने बताया कि उनके पति छोटा यात्री वाहन नंबर जेके 02 एवी- 0749 चलाने का काम करते हैं। इसी वाहन से उनके घर की रोजी रोटी चलती है। उन्होंने अपने वाहन को रेलवे स्टेशन में लगाया होता है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे रेलवे स्टेशन से लौटे और वाहन को घर से कुछ दूरी पर खड़ा कर घर गए। रविवार सुबह जब काम पर जाने के लिए निकले तो कार गायब थी। कार को गायब देख कर परेशान हो गए और तलाश करने लगे, लेकिन कार का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि पति ने लोन पर वाहन खरीदा है और इसी से पूरे परिवार की रोजी रोटी चलती है। चोरों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। शहर में दिन प्रतिदिन वाहन चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। अगर इनको रोका नहीं गया तो कई लोगों के वाहन चोरी हो सकते हैं। वहीं मौके पर मौजूद शहरवासियों का कहना था कि पुलिस को इसको गंभीरता से लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पहले भी कई बार वाहन चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ मामले पुलिस ने सुलझाए भी है, लेकिन चार पहिया वाहनों के चोरी के मामलों को सुलझाने में अभी तक ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें