कटड़ा। पुलिस ने चोरी के मामले को पांच दिन में सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1.55 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। पुलिस पोस्ट अर्धकुंवारी में दर्ज शिकायत के बाद एसएचओ प्रमोद सिंह ने विशेष टीम का गठन किया। एसआई मयंक के नेतृत्व में टीम ने नसीब सिंह निवासी ज्वाली (हिमाचल) को गिरफ्तार किया। उससे दो सिम, डेबिट कार्ड व दो आर्मी कैंटीन कार्ड बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि सुनील वालिया निवासी काजीपुर (पठानकोट) को मोबाइल बेच दिए थे। टीम ने मलिकपुर चौक से दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर करीब 1.55 लाख रुपये का सामान बरामद किया। इसमें सैमसंग एस 24 अल्ट्रा मोबाइल, सैमसंग एफ 54 तथा डीजीआई माइक्रोफोन शामिल है।