फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कई बार चुराया राशन, अब व्यापारियों के चढ़ा हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लगातार चोरी की घटनाओं के बीच व्यापार मंडल ने मंगलवार को सतर्कता दिखाते हुए संदिग्ध युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार रमना कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले दुकान से राशन गायब हुआ था। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो आरोपी की पहचान हुई। एक हफ्ते बाद पास की दुकानों से सामान चोरी हुआ। मंगलवार को शातिर उनकी दुकान से राजमा की बोरी उठाकर ले जा रहा था। इसी दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी के अनुसार पहले भी चोरी की शिकायतें मिल चुकी थीं जिसके बाद वे मामले में नजर बनाए हुए थे। उनके कर्मचारी ने आरोपी को ऑटो में चोरी का सामान रखते हुए पकड़ा है। इससे पहले एसएचओ ने भी उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। आरोपी कहां पर सामान बेचता है, इसकी जांच होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें