किश्तवाड़ पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया सामान बरामद- पूलिस
किश्तवाड़। जिला पुलिस ने एक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया है। 26 दिसंबर को रिंकू देवी पत्नी संदीप कुमार निवासी लच्छखज़ाना, द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर तत्काल जांच शुरू की गई। निरंतर पूछताछ के दौरान आरोपी तौसीफ अहमद निवासी जेलना किश्तवाड़ ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
उसके खुलासे पर सामान बरामद किया जिसमें 66,000 रुपये नकद एवं सोने के आभूषण, साथ ही अतिरिक्त 6,000 रुपये नकद शामिल हैं। एसएसपी ने आम जनता से सतर्क रहने तथा पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की। संवाद