फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में जहर खाने से युवक की मौत

Sun, 29 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी तहसील के सुद्धमहादेव निवासी युवक की जहर खाने से शनिवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब आठ बजे संजीव सिंह (26) ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जब परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली तो संजीव को चिनैनी अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो डाक्टरों ने तुरंत युवक ो जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार देर रात को युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को तुरंत कब्जे में ले लिया। सुबह करीब ग्यारह बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें