फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में कूद महिला ने दी जान

Sun, 22 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो माता का दर्शन कर लौट रही एक महिला श्रद्धालु ने शनिवार की रात को हिमकोटि के पास खाई में कूद कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने रविवार की दोपहर को उसका शव खाई से निकाला। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। दरअसल, महिला के पास से गुजरने वाले अन्य श्रद्धालुओं ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

बताया गया कि 25 से 30 वर्ष की आयु वाली महिला ने अचानक भवन मार्ग पर हिमकोटि व्यू प्वाइंट के पास खाई में छलांग लगा दी। उसने सफेद रंग की सलवार और ब्ल्यू रंग का कुर्ता पहन रखा था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने रात करीब नौ बजे से ही खाई में तलाशी अभियान शुरू कर दिया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। फिर रविवार की सुबह तलाशी शुरू की गई।
विज्ञापन


आखिरी दोपहर में महिला का शव खाई से बरामद किया जा सका। उसे बाहर निकाल कर पुलिस ने कटड़ा चिकित्सा केंद्र में रखवाया है। रात तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने अन्य पुलिस स्टेशनों को सूचित कर दिया है। उसकी पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें