उधमपुर। सुबह के समय हुई बारिश के बाद दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। वहीं, लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि बादल छाए रहने से गर्मी का असर नहीं दिखाई दिया।
दिन की शुरूआत में मौसम साफ था, लेकिन दस बजे के आसपास मौसम मिजाज बिगड़ गया। बादल छाने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर को बारिश पूरी तरह से रूक गई और मौसम साफ होने लगा। लेकिन इसके कुछ ही समय के बाद दोबारा से हल्के बादल छा गए और फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। कुछ पल के लिए लगा कि अब जोरदार बारिश होगी। लेकिन करीब 10 मिनट की बारिश के बाद फिर से धूप निकल आई। कुल मिलाकर दिनभर धूप-छांव का दौर चलता रहा है। इससे तामपान में गिरावट आने से मौसम भी सुहावना बना रहा।