फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद कीचड़ से पटा मुख्य बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में बुधवार शाम और वीरवार सुबह हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है वहीं, सीवरेज लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई ने काफी परेशान किया है। बारिश के बाद बस अड्डा कीचड़ में तब्दील हो गया। इससे स्थानीय लोगों, यात्रियों और चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

बस अड्डे पर बने गड्ढों में कीचड़ भरने और फिसलन की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। बस चालकों को भी इससे खासी परेशानी आई। दोपहिया वाहन फिसलने से कई लोग घायल होने से बाल-बाल बचे। गौरतलब है कि यूईईडी विभाग की ओर से शहर के अन्य हिस्सों की तरह ही बस अड्डे पर भी कुछ दिन पहले ही सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य किया है, लेकिन अभी तक मलवा पूरी तरह से हटाया नहीं गया है। बुधवार को भी बस अड्डे पर मिट्टी ढेर लगे हुए थे। बुधवार शाम व वीरवार सुबह हुई बारिश की वजह से कीचड़ बस अड्डा क्षेत्र में फैल गया है। इस कारण वीरवार को दिनभर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। बस अड्डे पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था।
लगभग डेढ़ माह बाद वाहनों चलना शुरू हुए हैं, लेकिन सीवरेज कार्य के कारण बस अड्डे की हालत काफी खराब हो गई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ के कारण हर को परेशान रहा है। यूईईडी विभाग को सीवरेज का कार्य पूरा करने के बाद मलवे को हटाना चाहिए था। इस संबंध में संबंधित वार्ड पार्षद से बात की गई है। जल्द ही हालत को सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नासिर हुसैन, प्रबंधक, बस अड्डा, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें