फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल-मिट्टी से तंग ग्रामीणों ने रुकवाया काम

Sat, 19 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
विज्ञापन
निर्माण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते ग्रां बरयोतरा में रेल लिंक परियोजना के तहत बनाये जाने वाले पुल का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रुकवा दिया। निर्माण कार्य के कारण उड़ने वाली धूल-मिट्टी के कारण लोगों का गुस्सा भड़क गया और काम करने आई प्राइवेट कंपनी अफकान के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन


काम बंद करवाने वाले ग्रामीणों का कहना था कि कंपनी के द्वारा क्षेत्र में भारी भरकम वाहनों के चलाये जाने से सड़क की स्थिति बिगड़ रही है। इसके अलावा टिप्पर और ट्रैक्टर आदि में लाद कर लाये जा रहे रेत-बजरी, सीमेंट तथा अन्य सामग्री के कारण हमेशा उड़ने वाली धूल-मिट्टी से उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कई महीनों से बारिश नहीं होने के कारण खुश्क मौसम में धूल-मिट्टी लोगों को और बीमार कर रही है। लोगों के घरों में धूल भरी रहती है।
ग्रामीणों के अनुसार कंपनी द्वारा नियमों की अवहेलना की जा रही है। शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बाद में मौके पर पहुंचे कंपनी के सीनियर मैनेजर एचआर डीके मिश्रा ने लोगों के अलावा मौके पर पहुंचे ग्रां बरयोतरा के पूर्व सरंपच राजकुमार शर्मा से बातचीत की और उनको आश्वासन दिया कि लोगों को उड़ने वाली धूल से छुटकारा दिलाने के लिए टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया जाएगा। इस आश्वासन पर लोगों ने रास्ता खोला दिया और चेतावनी दी कि अगर इसके बावजूद कंपनी लोगों की परेशानियों को हल नहीं करती है तो कंपनी के वाहनों को क्षेत्र में नहीं चलने दिया जएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें