फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे खुलते ही सैलानियों, यात्रियों और दुकानदारों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू श्रीनगर हाईवे के समरोली के पास पस्सी हटाने का कार्य शनिवार दोपहर बाद पूरा होने के बाद दोनों और से छोटे वाहनों को रवाना किया गया। पटनीटॉप में रोके गए सैलानी दोपहर बाद जम्मू की ओर रवाना हुए। इससे स्थानीय दुकानदारों को भी काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाईवे के समरोली में पस्सी हटाने के लिए हाईवे बंद किया गया था, लेकिन शुक्रवार को पस्सी हटाने का कार्य पूरा नहीं होने और चट्टानें गिरने के चलते यातायात बहाल नहीं हो पाया। शनिवार दोपहर को समरोली के पास गिरी चट्टानों को हटाने में कामयाबी मिली। इसके बाद रोके गए वाहनों को दोनों ओर रवाना किया गया। यातायत विभाग के एसएसपी जेएस जोहर ने बताया कि दोनों ओर से छोटे वाहनों को छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें