किश्तवाड़। जिले के दूरजराज दच्छन इलाके में डंगडीरू पक्कल दुल के पास हुए सड़क हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई है। उसकी पहचान कस्तूरी लाल निवासी कुड़िया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को टिप्पर (जेके 02एई-3037) अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह पक्कल डुल प्रोजेक्ट में काम करता था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।