उधमपुर। बारिश से लड्डन कैरा सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। लड्डन मोड़ के पास सड़क की सुरक्षा दीवार ढह गई है। साथ ही सड़क को भी खतरा पैदा हो गया है। वाहन चालकों ने बताया कि सुरक्षा दीवार ढह गई है। दिनभर जान को जोखिम में डालकर वाहनों को निकालना पड़ा है। औसू व कैरा के साथ लगते दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग रोजाना इस सड़क से सफर करते हैं। उन्होंने जल्द की मरम्मत की मांग उठाई है।
स्थानीय निवासी मंगल, राजकुमार व विजय कुमार ने बताया कि कुछ साल पहले ही इस सड़क पर तारकोल डाली थी, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब बारिश से अधिक नुकसान हुआ है। सड़क का आधे से ज्यादा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे हादसे का अंदेशा बढ़ गया है। प्रशासन से अपील है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए।