किश्तवाड़। जिले के होंजड़ गांव में सोमवार को लगातार छठे दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा है, लेकिन अभी तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि एजेंसियां सक्रिय हैं और खोदाई कर क्षेत्र को खंगाला जा रहा है। अभी तक कुछ जानवरों के ही शव मिले हैं।
डीसी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि कई टीमें अभियान में जुटी हैं, जिनमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व सेना के जवान शामिल हैं। लेकिन खबर लिखे जाने तक लापता ग्रामीणों का कोई सुराग नहीं मिला है।