फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात दो दुकानों के ताले तोड़े

Fri, 27 Mar 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के साथ लगते लड्डन इलाके में बुधवार देर रात को चोर दो दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिन ब दिन बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर शहरवासियों की चिंता बढ़ती जा रही है। शहरवासियों का कहना है कि अभी तक पुलिस चोरी के मामलों को सुलझाने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है।

लड्डन में फोटोग्राफी की दुकान करने वाले रोहित कुमार ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे दुकान को बंद कर एक रात के कार्यक्रम में फोटो खींचने के लिए गया था। सुबह करीब साढ़े छह बजे फोन पर किसी ने उसको बताया कि उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के कुछ ही मिनट के बाद वह दुकान पर पहुंच गया और दुकान को खोल कर देखा तो पाया कि अंदर रखी करीब पांच हजार नकदी और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के तीन कैमरे गायब हैं। दूसरी दुकान बारबर की थी। दुकान के ताले तो तोड़े गए, लेकिन अंदर चोरों को चुराने लायक कुछ मिला नहीं। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

रेहड़ी चोरी करते चोर पकड़ा
शहर के दीनानगर इलाके में वीरवार की सुबह लोगों ने एक व्यक्ति को रेहड़ी की चोरी करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। लोगों ने तुरंत व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि आरोपी का दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया।

जानकारी के अनुसार भूषण कुमार नाम का व्यक्ति अपने एक साथी के साथ रेहड़ी को चुराकर जा रहा था। किसी ने जब उसको रेहड़ी के बारे में पूछा तो उसके पास कोई जवाब नहीं था। लोग समझ गए कि वह चोरी करके ले जा रहा है। लोगों ने उसे पकड़ा लिया, लेकिन उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें