फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दिनभर रुक-रुक कर जारी रही बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दिनभर रूकरूक कर जारी रहे बारिश के सिलसिले से जिले का तामपान में भी गिरावट आई है। इससे पूरे जिले में दोबारा से ठंड का असर बढ़ गया है। इसके अलावा कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है।
विज्ञापन

रविवार के बाद सोमवार को भी दिनभर रुक-रुककर बारिश होने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को फिर से गर्म कपडे़ पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा है। खराब मौसम के चलते सोमवार को जहां एक तरफ जिले के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ढांचे पर प्रभाव पड़ने से ग्रामीणों को समस्या से दोचार होना पड़ा है। नगर की अधिकतर गलियों व सड़कों पर भी जलभराव होने से लोगों को दिक्कत हुई है।
सीवरेज के लिए उखाड़ी गई नगर की अधिकतर सड़के कीचड़ से भर चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों सहित राहगीरों को काफी दिक्कत हुई है। नगर के बाजारों में काफी कम रौनक देखने को मिली। दिन का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधमपुर स्थित एयरफोर्स के मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें