फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं मिलने पर भड़के हरगड़ि मता के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। पानी की आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए हरगड़ि मता के लोगों को मंगलवार को सब्र का बांध टूट गया। इस दौरान उन्होंने जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर मिनी सचिवालय और डीसी कार्यालय तक प्रर्दशन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल सरदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि पानी के संकट को दूर करने के लिए काफी संघर्ष किया है। सरकार और नेताओं से मिल कर रिजर्वायर तक बनाने के साथ पाइप भी बिछा दी थीं। लेकिन सात माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्हाेंने विभाग और जिला प्रशासन से जल्द समस्या का निदान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें