किश्तवाड़। जिला मुख्यालय में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को पुलिस ने विफल कर दिया है। वहीं, कई नेताओं को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को जिला सचिव फिरदौस अहमद मिंगनू के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करना चाहा लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रोक दिया। इसके दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, लेकिन उन्हें कार्यालय से बाहर नहीं आने दिया। कुछ नेताओं ने हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान नगर परिषद के उपाध्यक्ष भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।