चिनैनी अस्पताल के बाहर बैठे मृतक महिला के परिजन। संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। सुद्धमहादेव चौकी क्षेत्र में मानतलाई पंचायत के खरूबा गांव में एक महिला का संदिग्ध अवस्था में घर से ही लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव खरूबा में ममता पत्नी अशोक की संदिग्ध अवस्था में घर में ही लटकता हुआ शव मिला है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी गौरव सलाथिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिनैनी सीएचसी भेजा। वहीं एफएसएल की टीम ने भी चिनैनी पहुंचकर महिला की हुई मौत को लेकर कुछ सबूत इकट्ठा किए। उधर महिला के पिता मुंशी राम ने हत्या की आशंका जताई है और कहा कि उनकी बेटी की शादी करीब दस साल पहले हुई है। उसको एक लड़की व तीन लड़के है। शनिवार सुबह उन्हें तीन बजे जानकारी मिली की उनकी बेटी का शव घर के अंदर लटका है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।