फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में दो मकान जले

Sun, 16 Nov 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह के थनाला गांव में शुक्रवार देर रात दो मकानों में अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से जल्द ही आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, आग में दोनों घरों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात थनाला गांव में अब्दुल कयूम के घर में आग लग गई।
विज्ञापन


सर्द रात होने के कारण लोग बिस्तर में आराम कर रहे थे, इसलिए शुरुआत में किसी ने आग लगने पर ध्यान नहीं दिया। जब धुंआ घर में भरने लगा तब घर वालों ने आग बुझाने के लिए पड़ोसियों को आवाज लगाई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन तेज हवा चलने के कारण वे कुछ खास नहीं कर पा रहे थे।

अब्दुल कयूम के घर में लगी आग ने पड़ोस में अब्दुल लतीफ और गुलाम नबी पुत्र शम्सदीन के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। इसी बीच किसी ने दमकल विभाग को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग में दोनों घरों में रखा सारा सामान स्वाहा हो चुका था।
विज्ञापन


गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोनों पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें