काशीराह क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा शिशु समाधी की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने पर गांव वासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरपंच रामपाल भगत ने बताया कि गांव में शिशु समाधि के लिए कुछ भूमि है, उस भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
परंतु जिला प्रशासन इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को बार-बार बताने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस कारण वासियों को आज मजबूर होकर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उचित कार्यवाही न की गई तो मजबूर होकर गांव वासियों को इसके लिए आंदोलन करने को मजबूर होना पडे़गा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन में संजय शर्मा राकेश कुमार चुन्नी लाल, काका राम आदि गांव वासी भी शामिल थे।