ओपन एयर थियेटर में श्री दुर्गा नाटक मंडली द्वारा आयोजित स्कूली बच्चों की जिला स्तरीय रामलीला प्रतियोगिता का बुधवार रात को परिणाम घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन सीता हरण के दृश्य को बेहतरीन तरीके से मंचन करने के लिए स्थानीय ग्लैक्सी अकादमी को पहले स्थान पर रही। इसके लिए अकादमी को ग्यारह हजार रुपयों का नकद पुरस्कार दिया गया।
वहीं श्रवण कुमार का दृश्य दिखाने वाले त्रिकुटा शिक्षा निकेतन स्कूल को आठ हजार रुपयों का दूसरा पुरस्कार जबकि महिषासुर वध का मंचन करने वाले लिटिल लैप इंटरनेशलन स्कूल पौनी को पांच हजार रुपयों का तीसरा पुरस्कार दिया गया।
विजेता स्कूलों को मुख्य अतिथि जिला विकास अयुक्त सुषमा चौहान तथा विशेष अतिथि एसएसपी सुजीत कुमार के द्वारा मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया तथा मंडली के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में नकद पुरस्कार व ट्राफियां दी गई।
इससे पहले बुधवार को मोंटेसरी पब्लिक स्कूल के द्वारा वेदमती रावण तथा गुरुकुल पब्लिक स्कूल के द्वारा सीता हरण का दृश्य प्रस्तुत किया गया। जिनको जिला प्रशासन ने पांच हजार रुपयों का पुरस्कार देने की घोषणा की गई। वहीं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य स्कूलों को मंडली के द्वारा सांत्वना पुरस्कार दिए गए।