जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बुधवार देर रात को बिरमा पुल पर स्कूटर और बिना नंबर की कार के बीच हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
इनमें से एक ने जीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार देर रात को स्कूटर पर सवार तीन लोग नगर की तरफ जा रहे थे।
अचानक श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही एक स्वीफ्ट कार ने स्कूटर सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटर पर सवार सुनील कुमार (17), बेदी (18) बिशन दास (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हाईवे से गुजर रही गाड़ियां रुक गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बिशन की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जम्मू रेफर कर दिया। जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है।
उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी ओर हादसे के बार कार सवार कार लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि वीरवार देर शाम तक इस मामले में किसी को पकड़ा नहीं जा सका था।