फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोजगाम-लोई धार मार्ग की हालात खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/किश्तवाड़। उपजिला छात्रू के खोजगाम छानसरि नाला से लेकर लोईधार गांव की ओर जाने वाले छह किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत काफी खराब है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरएंडबी विभाग की ओर से आठ साल पहले सड़क का निर्माण किया था, जिसके बाद किसी ने उसकी सुध नहीं ली है। इस कारण जगह-जगह बड़े-बडे़ गड्ढे हो गए हैं। बारिश में स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ के कारण आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। हर समय हादसों का भय बना रहता है। बारिश और बर्फबारी में यातायात बंद हो जाता है।
विज्ञापन

मोहन लाल, रोशन लाल और चुन्नी लाल ने बताया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सड़क पर न तो तारकोल नहीं बिछाई गई है और न ही डंगे लगाए गए हैं। 2012 में सड़क बनने के बाद आज तक किसी ने सुध नहीं ली है। लोगों ने जिला प्रशासन और विभाग से जल्द मार्ग की सुध लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें