फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवींद्र रैना ने किया कटड़ा अस्पताल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने रविवार को कटड़ा अस्पताल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, बीएमओ डॉक्टर गोपाल दत्त के साथ बातचीत कर कोविड-19 के दौरान दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए जल्द ऑक्सीजन प्लांट लगे इसके लिए पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

रैना ने प्रेसवार्ता में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मरीजों के सुगम इलाज के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश प्रशासन की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं के लिए जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी, जिसके लिए प्रयास जारी हैं। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा, डीडीसी चेयरमैन सर्राफ सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, डीडीसी सदस्य राजेंद्र मेंगी, भाजपा नेता रोहित दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें