उधमपुर। रमजान के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न विभागों से जुड़ी प्रशासनिक टीम ने शहर का दौरा किया और खाद्य सामग्रियों की जांच करते हुए विक्रेताओं को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के विशेष निर्देश दिए।
टीम ने दुकानों में रेट लिस्ट की भी जांच की और ग्राहकों से वसूले जा रहे दामों को लेकर भी पूछताछ की। ताकि त्योहारों के चलते ग्राहकों से अधिक दामों की वसूली न की जा सके। टीम में शामिल अधिकारियों ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश और किसी भी तरह की लापरवाही या शिकायत मिलने पर जुर्माना सहित कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। टीम ने बाजारों में बिकने वाले फलों की भी जांच की। टीम में खाद्य सुरक्षा, नगर परिषद, रेवन्यू अधिकारियों सहित पुलिस भी मौजूद थी। टीम का नेतृत्व कर रहे तहसीलदार जय सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में रमजान का पाक महीना चल रहा है और जल्द रही नवरात्र भी आने वाले हैं, ऐसे में त्योहार के सीजन में खानपान की सामग्री और कीमतों की जांच को लेकर बाजार की लगातार जांच की जा रही है। ताकि किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ आम आदमी के स्वास्थ्य खिलवाड़ न किया जा सके। संवाद