जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर रठियान में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को नई शिक्षा प्रणाली से रूबरू करवाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। स्कूल की प्रधानाचार्य योगेश्वरी ने कहा कि दिल्ली से कुछ लोगों की टीम शिक्षकों को नई शिक्षा प्रणाली की जानकारी देने के लिए स्कूल में आई है। इसके चलते जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।
शिक्षकों को विभिन्न विषयों के बारे में पढ़ाने के तरीके बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिक्षा प्रणाली से शिक्षक पहली बार रूबरू हो रहे हैं। इससे शिक्षकों को स्कूल में बच्चों को पढ़ाने में काफी सहायता मिल सकती है, जबकि शिक्षक भी इस नई शिक्षा प्रणाली को सीखने के लिए रुचि दिखा रहे हैं। इस मौके पर स्कूल शिक्षकों के अलावा स्कूल के चेयरमैन भी उपस्थित थे।