उधमपुर। गर्मियां शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मच्छरों से बचने के लिए सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। इसके लिए बताया जा रहा है कि आसपास सफाई रखें, और पानी जमा न होने दें। लेकिन, इन हिदायतों पर विभाग खुद अमल नहीं कर रहा है। जिला अस्पताल के पार्क में कचरा फैला पड़ा है, और पानी की निकासी का कोई इंतजाम ही नहीं है।
जिला अस्पताल के पार्क में उचित सफाई व्यवस्था न होने के कारण कचरे के ढेर लगे हैं। जगह-जगह प्लास्टिक के लिफाफे, खाली बोतलें, डिस्पोजल, बच्चों के इस्तेमाल किए गए डायपर्स, कागज व अन्य कचरा फैला हुआ है। इसके अतिरिक्त पार्क की सिंचाई के लिए बनी पानी की टंकी भी टूटी हुई है। वह भी प्लास्टिक के कचरे और कीचड़ से भरी पड़ी हैं। ये सभी कारक मच्छरों को पनपने में सह देने और पार्क में आने वाले लोगों के लिए डेंगू, चिकुनगुनिया और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के लिए काफी हैं।
इस तरफ न तो अस्पताल प्रशासन का ध्यान है, और न ही सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं। जिला अस्पताल में शहर समेत दूरदराज से लोग उपचार के लिए आते हैं। इस दौरान मरीजों के साथ आए तीमारदार पार्क में विश्राम और खाना पीना करते हैं। ऐसे में कचरा फैलना आम बात है। लेकिन, इसकी सफाई पर को ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
पार्क में बैठे सोनू, राजकुमार, शालू, आदि ने बताया कि वे पार्क में बैठकर डॉक्टर की सलाह पर करवाई जांच की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, कुछ ही देर में मच्छरों ने उनकी बुरी हालत कर दी। पार्क में फैली गंदगी व पानी के रिसाव के कारण पार्क में काफी मच्छर और दुर्गंध पैदा हो गई है। अस्पताल प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
उधमपुर: जिला अस्पताल के पार्क में फैली गंदगी और टूटी खुली टंकी में जमा कीचड़ व प्लास्टिक का कचरा- फोटो : UDHAMPUR