उधमपुर: महिला कॉलेज की ओर से विश्व जल संरक्षण दिवस पर रैली निकालते कॉलेज छात्र.
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज उधमपुर की एसएपी, एनएसएस और एनसीसी विंग ने विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम करवाया। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर और नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के स्वच्छता कार्य योजना (एसएपी) क्लब ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद (एमजीएनसीआरई), मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पहली जम्मू-कश्मीर गर्ल्स बटालियन एनसीसी, श्रीनगर और महिला कॉलेज उधमपुर की एनएसएस इकाइयों के सहयोग से गोद लिए ब्ले रठियान में करवाया।
रैली को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. केवल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े नारे लिखी तख्तियां लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली का संचालन डॉ. केवल कुमार, प्रो. सुमिता राव, प्रो. संजय कुमार, प्रो. शालू जसरोटिया, प्रो. तानिया महाजन और प्रो. यश कुमार ने किया। इसके बाद राजकीय प्राइमरी स्कूल ब्ले राठियां में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक किया। वक्ताओं ने कहा कि इन दोनों गतिविधियों में पानी की कमी की वर्तमान स्थिति के बारे में गांव के लोगों और छोटे बच्चों को संवेदनशील बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया था।