उधमपुर-भारत स्काउट एंड गाईड की तरफ से शुरू की गई स्वच्छता एवं जल सरंक्षण मुहिम में भाग लेते छात्र ?
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन और नगर परिषद ने मंगलवार को संयुक्त रूप से स्वच्छता और जल संरक्षण अभियान शुरू किया। इसमें भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के स्काउट एंड गाइड्स ने अपने स्काउट मास्टर्स के प्रभार में देविका परिसर के चारों ओर पार्क व अन्य क्षेत्राधिकार में सफाई की।
इस दौरान जल संरक्षण औेर स्वच्छता का संदेश देते हुए प्रतिभागियों ने कहा कि अगर समय रहते न चेते तो आने वाले दिनों में दुनिया को कोरोना जैसी अन्य गंभीर महामारियों और जल संकट जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी को मिलजुल कर वातावरण की स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए काम करने की जरूरत है। इस मौके भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के उपाध्यक्ष अशोक कुमार भी मुख्य रूप से अभियान में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां सरकारी और निजी स्कूलों के स्काउट गाइड और विभिन्न कॉलेजों के रोवर्स रेंजर्स की सक्रिय भागीदारी के साथ जारी रहेंगी, जो हाल ही में इन्वेस्टमेंट सेरेमनी के दौरान भर्ती हुए थे।
वहीं, कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे नप अध्यक्ष डॉ. योगेश्वर गुप्ता, सीईओ अमित गुप्ता और पार्षद अनिल अरोड़ा ने भी स्काउट्स एंड गाइड्स को उनकी निस्वार्थ और स्वयंसेवी जन कल्याण सेवा के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम में अवेयर इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष विमल शर्मा और भारत स्काउट एंड गाइड के वरिष्ठ सदस्यों ने भी भाग लिया। इसमें नप के फील्ड स्टाफ ने युवा स्काउट्स एवं गाइड्स की सहायता की।
उधमपुर-भारत स्काउट एंड गाईड की तरफ से शुरू की गई स्वच्छता एवं जल सरंक्षण मुहिम में भाग लेते छात्र ?- फोटो : UDHAMPUR