फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के प्रथम रविवार को शहरवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से ऊधमपुर अस्पताल के पार्क में चलाया सफाई अभियान - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति ने नववर्ष के पहले रविवार को शहर के पार्कों में सफाई अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया। सतपाल महाराज की शिष्या एवं मां राजराजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा समता बाई के निर्देशन में चले अभियान में स्वयंसेवकों ने जिला अस्पताल के श्री हंस पार्क और वीनस चौक की सफाई की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पार्क से सफाई अभियान की शुरूआत की गई। पार्क में बिखरे कूड़े, प्लास्टिक के लिफाफों, आदि को उठा कर कूड़ेदान में डाला। पेड़ों पर उगी फालतू टहनियों को काट कर पार्क को सुंदर रूप दिया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने वार्ड 14 में वीनस चौक में बने पार्क में पौधों की गुड़ाई की। अभियान की अगुवाई कर रहे जिला विकास परिषद के सदस्य मूल राज ने बताया कि इसका उद्देश्य आत्मज्ञान का प्रचार प्रसार करना और समाज सेवा के क्षेत्र में सेवा कार्य करना है।
इस अवसर पर जोगिंदर कुमार, देव राज दाया, गुलाब चंद, पुरुषोत्तम सिंह, रंजीत सिंह, मदन लाल, जगदेव चंद, प्रेम चंद, सतीश कुमार, ललिता देवी, अंजली शर्मा, विद्या देवी, पोली देवी, सुनीता देवी, रेणु देवी, ललिता देवी, गीता देवी, लाजवंती, सुरक्षा देवी, मोनिका, लाजां देवी, गायत्री देवी, शीला देवी, शक्ति देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें