शिवालिक कालेज में आंट संस्था का स्वागत करते विक्रम गुलाटी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पर्यटन स्थल नत्थाटॉप पर सफाई अभियान चलाने के लिए जा रहे आंट एनजीओ के सदस्य शनिवार को उधमपुर पहुंचे। इस दौरान शिवालिक कॉलेज ऑफ एजूकेशन में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
दोपहर को उधमपुर पहुंचने पर कॉलेज के मालिक विक्रम गुलाटी ने अपनी टीम के साथ एनजीओ के सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद हैप्पी मॉडल स्कूल विद्यार्थियों ने देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सदस्यों ने बताया कि उनकी संस्था पर्यटन स्थलों को साफ रखने पर विशेष तौर पर काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों नत्थाटॉप पर हजारों पर्यटक पहुंचे थे। इससे वहां बहुत गंदगी जमा हो गई है। इसी को लेकर उनकी टीम नत्थाटॉप को साफ करने जा रही है। उन्होंने सभी से अपील की है कि पर्यटन स्थलों की सफाई का ध्यान रखा जाए। वहां गंदगी न फैलाएं। कचरे को हमेशा कूड़ेदान में ही डालें, और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।