फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मी लामबंद, दो दिवसीय हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
उधमपुर में निजीकरण के खिलाफ बैंक बंद कर धरना प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी युनाईटेड फोरम के सदस्य - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी बैंकों का निजीकरण किए जाने के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने बैंक कर्मचारी यूनाईटेड फोरम के बैनर तले दो दिवसीय हड़ताल का एलान कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंकों का निजीकरण किए जाने के फैसले को वापस लेने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी पवन शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी सरकारी बैंकों का निजीकरण करने की मंशा लेकर चल रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार का निजी स्वार्थ है। वह बडे़ उद्योगपतियों को इन सरकारी बैंकों को बेचकर उनकी जमापूंजी से मिलने वाले लाभ को अपने चुनाव प्रचार पर लगाना चाहती है। सरकार की गरीबों के लिए चलाई जा रहीं सभी योजनाओं के लिए सरकारी बैंक ही सहायता कर रहे हैं। इनके लिए कोई निजी बैंक आगे नहीं आता है।
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार अब सभी सरकारी बैंकों का भी निजीकरण करने पर तुली है। इसके विरोध में अभी वीरवार और शुक्रवार को बैंक बंद रखकर दो दिवसीय हड़ताल की गई है। अगर सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। निजीकरण का सबसे बड़ा नुकसान आम लोगों का है। इसलिए, सभी लोगों को भी इसके लिए जागरूक होकर आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें