फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजी के आश्वासन के बाद अस्थायी कर्मियों की हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लंबित मांगों को पूरा करने को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से आश्वासन मिलने के बाद डेढ़ माह से संघर्षरत विभिन्न विभागों के अस्थायी कर्मियों ने हड़ताल 15 जनवरी तक स्थगित कर दी है। वहीं, वीरवार को काम पर लौट आए हैं। इससे सबसे अधिक राहत पेयजल संकट से जूझ रहे जिलावासियों को मिली है। लोगों ने बताया कि अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल से जनता बहुत परेशान थी। अब हड़ताल का स्थगित होना दीपावली के तोहफे जैसा है। सरकार से अपील है कि अब समस्या का उचित समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, 49 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने पीएचई यूनाइटेड फ्रंट के बाडेयां स्थित वाटर प्वाइंट स्टेशन पर एकत्रित होकर नारेबाजी कर हड़ताल को स्थगित करने की सार्वजनिक घोषणा की। विजय कुमार शर्मा ने कहा कि लगातार 49 दिन तक कड़ा संघर्ष करने के बाद बुधवार को सभी विभागों के डेलीवेजर यूनियन के प्रतिनिधियों की उपराज्यपाल के साथ हुई बैठक के बाद उन्हें आश्वासन मिला है तीन प्रमुख मांगों को जल्द हल किया जाएगा। इसमें न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का लाभ देने सहित बकाया वेतन जारी करने और अस्थायी कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से स्थायी करने का आश्वासन मिला है। आचार संहिता के चलते अभी लिखित में आश्वासन नहीं मिला है जिसको देखते हुए फिलहाल 15 जनवरी तक के लिए कामछोड़ हड़ताल स्थगित की है। इस दरमियान मांगों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो 16 से फिर कामछोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें