फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्ती कार्रवाई :डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डीसी किश्तवाड़ अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर लोगों से कोविड दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। उन्हाेंने कहा कि पाबंदियां हटने के बाद भी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। शहर और बाजारों में टीमें लोगों पर नजर रख रही हैं। चौगान मैदान में जनता के प्रवेश पर रोक, चेक नाका को मजबूत करने, जिले में सप्ताहांत कर्फ्यू लागू करने और सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एकत्र होने पर रोक अभी भी जारी है। जिले 45 वर्ष से अधिक आयु के 80 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 वालों के लिए भी अभियान जारी है। वहीं, 23 बस्तियों में लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें प्रतिबंधित जोन से बाहर कर दिया है। दूसरी लहर के दौरान जिले में अब तक 1598 सकारात्मक मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1453 ठीक हो चुके हैं और अब केवल 131 सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें