फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/मजालता। नायब तहसीलदार मजालता करनैल सिंह ने फील्ड स्टाफ के साथ थलोरा बाजार का औचक दौरा किया। इस दौरान व्यापार मंडल प्रधान, दुकानदारों, ढाबा मालिकों, फल-सब्जी विक्रेताओं और मेटाडोर यूनियन के साथ बातचीत की। सबको बिना मास्क बाहर नहीं निकलने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नियम नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने कहा कि कोरोना का कहर जारी है। इसलिए सभी को सरकार की तरफ से जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने पर जोर दिया। मेटाडोर यूनियन के साथ बातचीत करते हुए चालक को मास्क पहनने और बिना मास्क के यात्रियों को बस या मेटाडोर में बैठने की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह लगातार दौरा करेंगे अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने आगे सलाह दी कि नाक और मुंह को ढंककर फेस मास्क सही तरह से पहनना चाहिए और मास्क को गले में बांधने से कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें